Breaking News

अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत दूसरा घायल, मचा कोहराम





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर कोटवारीपुर के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाई, जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया।

               नगरा थाना क्षेत्र के गौरीटार निवासी 25 वर्षीय बृजेश राजभर व 16 वर्षीय पंकज यादव बाइक से मालीपुर किसी काम से गए थे और वापस जा रहे थे। अभी वे थाना क्षेत्र के कोटवारी पुर मोड़ के समीप पहुचे थे कि नगरा के तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनो बाइक सवार सड़क पर गिर गए और पंकज बेहोश हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी।





मौके पर पहुंची पुलिस दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई, जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वही घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराए है। किशोर की मौत से परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां कलिता देवी व पिता लाल बाबू यादव का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक पांच भाईयो बहनों में सबसे छोटा था और इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा दे रहा था।7 मार्च को इनका अंतिम पेपर था। किशोर के मौत खबर फैलते ही दरवाजे पर काफी लोगो की भीड़ जुट गईं।