Breaking News

शिक्षामित्रों ने कल्याण सिंह की जयंती पर काटा केक,कल्याण सिंह सरकार में ही पहली बार नियुक्त हुए थे शिक्षा मित्र





बलिया।।राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वीं जयंती शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने बीएसए कार्यालय परिसर में मनायी। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटा। शिक्षा मित्रों ने एक-दूसरे को केक भी खिलाया। सूच्य हो कि कल्याण सिंह सरकार ने ही शिक्षा मित्रों की पहली बार प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति प्रदान की थी।






प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडे ने कहा कि कल्याण सिंह जी जनप्रिय नेता थे, उन्होंने ही प्रदेश में शिक्षामित्र योजना शुरु की थी। ऐसी में पूरी सम्भावना है प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षामित्रों की पीड़ा को समझेगी और सम्मानजनक पगार देने की व्यवस्था करेगी। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए संघ प्रयासरत है। पूरा विश्वास है कि 18 जनवरी को प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में कोई संतोषजनक समाधान निकल जायेगा।

इस दौरान अमृत सिंह, राकेश पाण्डेय, हरेराम यादव, राजीव कुमार, अनिल कुमार कनौजिया, मंजूर हुसैन, जितेंद्र ओझा, अजय कुमार, शिवकुमार सिंह, संजय कुमार प्रसाद, आनन्द पांडे, मनीष सिंह, सुधीर शुक्ला, जय प्रकाश सिंह मंटू, राजेश प्रजापति, हंसनाथ गिरी,दुष्यंत, योगेन्द्र, पंकज, सदीप, अविनाश, रमेश, श्री प्रकाश आदि थे। अध्यक्षता भृगुनाथ शर्मा व संचालन निर्भय नारायण राय ने किया।