Breaking News

गंगा समग्र-रसड़ा द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, किया गया पौधरोपण








रसड़ा बलिया।। 6/8/2023,रविवार को गंगा समग्र रसड़ा,गोरक्ष प्रांत के तत्वाधान में पौधारोपण व पर्यावरण के प्रति जनजागरण का कार्यक्रम चिलकहर विकास खण्ड के छिब्बी ग्रामसभा में कल्याण बाबा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी राम जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ ने पर्यावरण के लिए पंच तत्व के साथ वनस्पतियों,सुक्ष्म जीव जंतु समेत मध्यम और विशाल जीवों की परस्पर निर्भरता,सह अस्तित्व पर प्रकाश डाला।इसमें मनुष्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के तत्वों का संरक्षण स्वयं हमारा भी संरक्षण व संवर्धन है।हर ग्रामवासी को प्रत्येक वर्ष एक वृक्ष के लिए पौधारोपण करना चहिए।गंगा समग्र रसड़ा के जिला संयोजक विनय कुमार बिसेन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।





कार्यक्रम में बी पी शर्मा,रामाशीष सिंह,विपेंद्र सिंह हरेराम सिंह,सतीश सिंह,सुनील सिंह,अमित सिंह,दीपक सिंह,अरविंद सिंह,अतुल,आनंद,अंगद चौहान,प्रमोद सिंह,राजनारायण सिंह,सियाराम चौहान,आशीष,राम प्रताप,रघुराज प्रताप, किसन,अंकित,गौतम,चंदन शर्मा, धनंजय सिंह,पंचदेव,मनोज यादव,सुदामा गुप्ता आदि उपस्थित रहें।