Breaking News

5 निरीक्षकों का हुआ तबादला, एसओ भीमपुरा पहुंचे अपराध शाखा,25 उप निरीक्षकों को भी मिली नई तैनाती,147 मुख्य आरक्षी व आरक्षियों का भी हुआ तबादला




मधुसूदन सिंह

बलिया।। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने आज तीन थानो के थानेदारों को बदल दिया है। प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा बिन्द कुमार को पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा में भेज दिया है। अब प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा, श्री शत्रुघ्न को बनाया गया है, जो अबतक प्रभारी निरीक्षक पकड़ी थे। प्रभारी निरीक्षक पकड़ी हरेंद्र यादव को बनाया गया है जो निरीक्षक अपराध थाना खेजूरी थे। निरीक्षक निहार नंदन को निरीक्षक अपराध रसड़ा से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। रेवती में तैनात निरीक्षक चंद्र भूषण पांडेय को निरीक्षक अपराध रसड़ा कोतवाली के पद पर तैनाती मिली है।

इसके साथ ही 25 उप निरीक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। थाना नरही पर तैनात उप निरीक्षक अंजनी सिंह को थाना कोतवाली में नई तैनाती दी गयी है, इनके तबादले को ग्राम प्रधानों के द्वारा लामबंद होकर विरोध करने से जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो तालिबानी फरमान का विरोध करना इनको भारी पड़ा है । रसड़ा कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक अमरजीत यादव को खेजूरी भेजा गया है। थाना कोतवाली बलिया से उप निरीक्षक चंद्रहास राम को थाना मनियर , उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय को बैरिया भेजा गया है।





थाना फेफना से उप निरीक्षक मंगला प्रसाद को बैरिया,थाना नरही से उप निरीक्षक राजा राम यादव को दोकटी,थाना हल्दी से उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय को दोकटी, बांसडीह से उप निरीक्षक रामाश्रय यादव को पकड़ी,प्रभारी चौकी सुल्तानपुर थाना बांसडीह संतोष कुमार को उभाँव,उप निरीक्षक बाबू लाल को मनियर से दुबहड़,उप निरीक्षक बीरबल यादव को मनियर से भीमपुरा,उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव को रसड़ा से उभाँव भेजा गया है।

उप निरीक्षक राजेश कुमार को उभाँव से चौकी प्रभारी सुल्तानपुर थाना बांसडीह बनाया गया है। उप निरीक्षक दिनेश श्रीवास्तव को चितबड़ागांव से मनियर, उप निरीक्षक मार्कण्डेय चौबे को पुलिस लाइन से मनियर,उप निरीक्षक रामसूरत प्रचेता को पुलिस लाइन से साइबर सेल भेजा गया है।

उप निरीक्षक कैलाश यादव का पूर्व में हुआ तबादला पुलिस लाइन से मनियर को संशोधित करते हुए यूपी 112 कार्यालय पर नई तैनाती दी गयी है। उप निरीक्षक रमाकांत राय को पुलिस लाइन से चितबड़ागांव,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से रेवती,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सिकंदरपुर,उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रभारी चौकी कस्बा बैरिया थाना बैरिया को प्रभारी चौकी लाल गंज थाना दोकटी भेजा गया है।

उप निरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी प्रभारी चौकी लालगंज थाना दोकटी से प्रभारी चौकी कस्बा बैरिया थाना बैरिया और उप निरीक्षक वरुण राकेश को सिकंदरपुर से प्रभारी चौकी मासूमपुर थाना खेजूरी बनाया गया है।इसके अलावा 147 मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों को भी विभिन्न थानो पर तैनाती दी गयी है।