Breaking News

बलिया में हुई बहुत बड़ी चोरी, लगभग 10 से 15 लाख के गहने और डेढ़ लाख नगद की हुई चोरी



करम्मर (बलिया)।। खेजूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्मर मठिया नं एक में बीती रात चोरों ने बिहारी यादव  के घर के पिछवाड़े से छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर चार कमरों की गोदरेज की अलमारीओ का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती गहने और समान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया।घटना की जानकारी सुबह जब परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। 

 मिली जानकारी के अनुसार करम्मर निवासी विहारी यादव के घर 15 मई को विवाह था जिसमें परिवार के सभी सदस्य आये थे। चोरो ने शनिवार रात्रि में घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ कर नीचे के चार कमरों का ताला तोड़कर  सोने का चैन 11पीस,अंगूठी 13 पीस,हार चार पीस,मंगलसूत्र सात पीस , झुमका सात जोड़ी,बाली तीन जोड़ी, तप्स चार जोड़ी, चूड़ी चार जोड़ी,पायल दस जोड़ी, स्किन टच घड़ी दो, रुपये 1,50,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया।





घटना की जानकारी तब हुई जब भोर में परिवार की एक महिला छत से उठकर नीचे जाने के लिए उठी और छत का गेट देखी कि अंदर से बन्द तो गेट की जाली मे हाथ लगा कर खोलकर जब नीचे गई तो अंदर के कमरों के दरवाजे खुले हुए थे और कमरों के अंदर गोदरेज की आलमारियां खुली और सारे सामान बिखरे हुए थे। यह देखकर  उसके होश उड़ गए शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य अंदर आए और अंदर का नजारा देख सभी अवाक रह गए।यही नहीं नीचे के कमरों में रहे सो रहे दो लोगों के कमरों का बाहर से दरवाजा भी चोरो ने बंद कर दिया गया था।

 चोरों ने रीमा पत्नी भोजूराम यादव के कमरे से एक सोने का हार एक मंगलसूत्र दो झुमका सेट और 15हजार नगद पर हाथ साफ कर किया है।आशा देवी पत्नी शुभनारायण यादव के कमरे से गोदरेज की आलमारी का ताला तोड़ उसमें रखी 8 सोने की चेन,तीन सोने का हार,दो मंगलसूत्र, 11सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी सोने का झुमका, बाली तीन जोड़ी,स्क्रीन टच घड़ी,तीन मंगलसूत्र,सोने की चूड़ी चार, पांच जोड़ी पायल,और रूपये 25000  नगद पर हाथ साफ कर दिया।उषा देवी पत्नी भीष्मदेव यादव की विवाहित लड़की कविता का दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका,दो जोड़ी पायल और 80हजार नगद के साथ-साथ उषा देवी का दो सोने के टॉप्स,एक कान की बाली,एक सोने की चैन,एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल और 30000 नगद के साथ-साथ रामनारायण यादव के कमरे से एक मंगलसूत्र,एक नथुनी, एक सोने की बाली और पायल पर हाथ साफ कर दिया।

लोगों ने बताया कि परिवार के ही शुभ नारायण यादव की लड़की की शादी 15 मई 2023 को थी जिसमें परिवार के बाहर रहने वाले सभी लोग और परिवार की विवाहित  लड़कियां भी आई थी। शादी विवाह के माहौल में सब लोग गहने और नगदी पैसे भी लेकर आए थे जो चोर चुरा ले गए।भोर में ही पीड़ित परिवार द्वारा 112 नंबर पर सूचना दे दी गई थी जिस पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय पुलिस भी पहुंच कर आलमारियों से फिंगर प्रिंट आदि को एकत्र किया है। परिजनों ने तहरीर दे दी है। इतनी बड़ी चोरी की घटना से सभी लोग आवाक है।