Breaking News

क्षत्रिय भारत महासभा की बैठक संपन्न, कलचुरी क्षत्रिय वंश पर लिखित किताब का हुआ वितरण

 


बलिया।। मंगलवार को क्षत्रिय भारत महासभा के जिला कार्यालय  में ब्लॉक अध्यक्ष और इससे उपर के पदाधिकारियो की बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुभाष सिंह ने स्वयं द्वारा लिखित  कलचुरी क्षत्रिय राजवंश का एक संकलन संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को को भेंट किया । साथ ही इस बैठक में पूर्वांचल में क्षत्रिय समाज को राजनैतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हो, शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।












राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय भारत महासभा का उद्देश्य क्षत्रिय समाज को जहां उसका वाजिब हक दिलाना है, तो वही पूर्वांचल में क्षत्रिय समाज जो अभी कई भागो में बंटा हुआ है, को एक जगह लाना है। कहा कि हमारा उद्देश्य अपने समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ राजनैतिक स्तर पर भी इतना सबल बनाना है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी क्षत्रिय समाज को इग्नोर नहीं कर पायेगा।



राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुभाष सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के बहुत सारे संगठन है और सबको मिलाकर फ़ेडरेशन भी है। मेरा मानना है कि क्षत्रिय भारत महासंघ यहां बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मेरा मानना है कि जल्द ही यह भी राष्ट्रीय स्तर पर फ़ेडरेशन का हिस्सा बन जायेगा।









इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, ठाकुर सुभाष सिंह राष्ट्रीय संरक्षक,आनंद प्रकाश सिंह प्रांतीय महासचिव,जयंत सिंह जिला संरक्षक,मृत्युंजय सिंह जिला अध्यक्ष,अनिल सिंह जिला उपाध्यक्ष,मंजय सिंह जिला अध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ बलिया,प्रमोद सिंह जिला कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र सिंह जिला मंत्री,वेद प्रकाश सिंह मीडिया प्रभारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।