Breaking News

आईएएस अधिकारियों का तबादला, निखिल टीकाराम फूंडे बने चंदौली के जिलाधिकारी

 


मधुसूदन सिंह

लखनऊ।। बुधवार को शासन ने आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। आज हुए तबादले में 4 जिलाधिकारियों को हटा कर उनकी जगह नये जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। संतकबीर नगर, चंदौली, अम्बेडकर नगर और हापुड़ के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है।

आगरा के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फूंडे को चंदौली का जिलाधिकारी, संदीप कुमार को संतकबीर नगर का जिलाधिकारी, अविनाश सिंह को अम्बेडकर नगर का जिलाधिकारी और श्रीमती प्रेरणा शर्मा को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।