Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, गड़वार पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से भेजा जिला अस्पताल




बलिया।। गड़वार थाना क्षेत्र का एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार इनको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति गड़वार से नगरा की तरफ जाने वाली मेन सड़क पर नवादा मोड़ से आगे एक्सीडेंट में घायल हो गया हैं, जिसे काफी गंभीर चोटें आयी है।










सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर  घायल को उपचार के लिये एम्बुलेंस को बुलाया और घायल व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान श्री अरविंद कुमार तिवारी पुत्र रामनेवाज तिवारी निवासी ग्राम शाहपुर थाना गड़वार जनपद बलिया के रूप में की। यह व्यक्ति मोटर साईकिल न0 UP 60 S 5987 स्प्लेंडर प्लस से जा रहे थे जिसकी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी, जिससे अरविंद कुमार तिवारी सड़क पर घायल होकर गिर गए थे।

 एक्सीडेंट में आई चोट के गंभीर हैं, को देखते हुए  एम्बुलेंस से  जिला अस्पताल भेज दिया गया है और  घर वालों को सूचना करा दी गई है। परिवारी जन जिला अस्पताल बलिया पहुंच रहे हैं।