Breaking News

जिलाधिकारी ने किया राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरुआत







बलिया।। राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (एन0ए0आई0पी0 - 4 ) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में 100 दिवसीय मिशन 75एआई के अन्तर्गत दिनांक 15 नवम्बर 2022 से (75 लाख कृत्रिम गर्भाधान ) 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारम्भ आदरणीया जिलाधिकारी महोदया, बलिया द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बलिया डा० गीतम सिंह की उपस्थिति में किया गया।


 योजनान्तर्गत जनपद में 55352 गोवंशीय एवं महिवंषीय पशुओं में सामान्य कृत्रिम गर्भाधान कार्य निःशुल्क किया जाना है एवं 15 प्रतिशत सेक्स सार्टेड सीमेन सशुल्क ( रू0 300.00 प्रति) कृत्रिम गर्भाधान कार्य किया जायेगा।






जनपद में अभियान हेतु 25 उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी, 31 वेटरीनरी फार्मासिस्ट, 41 पशुधन प्रसार अधिकारी व 93 पैरावेट / मैत्री को 100 दिवसीय हेतु प्रतिदिन के लक्ष्य आवंटित किये गये है। प्रत्येक कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता द्वारा किये गये कृत्रिम गर्भाधान कार्य को प्रतिदिन इनाफ पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। जनपद में कृत्रिम गर्भाधान को बढाने हेतु 40 नये मैत्री (स्वरोजगारी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता) के चयन / प्रशिक्षण की कार्यवाही प्रगति पर है।कार्यक्रम के शुभारम्भ के समय जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।