Breaking News

उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मनियर के अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी पूनम देवी



मनियर बलिया।। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की स्थानीय ब्लॉक इकाई का रविवार को गठन किया गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई बैठक में मृत्युंजय सिंह संरक्षक, वीरेन्द्र यादव सह संरक्षक, अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, पूनम देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता वर्मा व अजीत कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र बहादुर वर्मा महामंत्री, आशुतोष वर्मा संगठन मंत्री, हरिवंश चौधरी सहसंगठन मंत्री, अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष, प्रयागराज ब्लॉक प्रवक्ता व जयप्रकाश पाण्डेय मीडिया प्रभारी चुने गए।

इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह शिक्षामित्रों के प्रत्येक समस्या और संघर्ष में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। वे शिक्षक से पहले शिक्षामित्र थे, इसलिए उनकी पीड़ा को बखूबी समझते हैं।



 बैठक में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के अलावा निर्भय नारायण राय, अमित सिंह चुन्नू, अमित चेला मिश्र, राकेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, संजीव सिंह, दिलीप प्रसाद, परवेज अहमद,  मंजूर हुसैन, अमृत सिंह, शशिभान सिंह, धर्मनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनीता वर्मा, जानकी देवी, पुष्पा यादव, रीना कुमारी, मीरा देवी, पूनम देवी, संगीता गिरी, सीमा चौहान, अजीत कुमार, शकुंतला देवी, शिवपाल वर्मा, जयप्रकाश राजभर मौजूद रहे।

इसके साथ ही राम अवध यादव, जय प्रकाश पाण्डेय, देवनाथ प्रसाद, लखपति देवी, श्रीभगवान चौहान, नन्दलाल, कुसुम यादव, संजय कुमार यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, मीनू यादव, बृजेश यादव, दुर्गावती चौहान, सुरेन्द्र कुमार, नसीम अंसारी, बृजेश कुमार मिश्र, राकेश सिंह, चंद्रशेखर, हरिवंश चौधरी, उपेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, हरिमुनी यादव, राजकुमारी देवी, बृजेश राम, नरेंद्र बहादुर वर्मा, सुरेंद्रनाथ चौहान, अजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार निराला, अनीता वर्मा, नीलम मिश्रा, वीरेंद्र यादव आदि भी बैठक मे उपस्थित थे।अध्यक्षता शिवशंकर यादव व संचालन परवेज अहमद ने किया।