Breaking News

तथ्यात्मक खबरों पर विशेष ध्यान दें पत्रकार : दिग्विजय सिंह




भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई बैठक सम्पन्न 

रसड़ा(बलिया)।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की बैठक रविवार को कस्बा के मिशन रोड स्थित स्व. मंजूर अहमद के आवास पर जिला अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने पर चर्चा के साथ ही कार्यकारिणी का नवीनीकरण व नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिये सदस्यता अभियान चलाये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दशहरा बाद एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा ।

 बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु संगठन कृत संकल्पित है। उन्होंने संगठन के सदस्यों का आह्वान किया कि पीत पत्रकारिता से बचते हुए तथ्यात्मक खबरों पर विशेष रुप से ध्यान दें।



जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही एक ऐसा संगठन है जिसमे परिवार वाद या व्यक्तिवाद का कोई स्थान नही है। संगठन के प्रति समर्पण किसी भी सदस्य को संगठन के सर्वोच्च पदों तक पहुंचा देता है, अन्य संगठनो की तरफ वंश परंपरा को पोषित नही करता है।

बैठक में तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद, महामंत्री संजय शर्मा, शिवानंद जायसवाल बागले, अखिलेश सैनी, हरिंदर वर्मा, गोपाल जी गुप्ता, लल्लन जी बागी, सुरेश चंद, विनोद शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, श्रीमन नारायण उपाध्याय, विनोद सोनी, जफर अहमद आदि रहे। संचालन बृजेश सिंह ने किया।