Breaking News

शहरी आशाओं की नियुक्ति मे हुआ है फर्जीवाड़ा, कर्मचारी नेता सत्या सिंह ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग, आशाओं ने भी सीएमओ को दिया 5 सूत्रीय ज्ञापन



बलिया।। शहरी स्वास्थ्य मिशन मे नीलेश कुमार वर्मा और  सोनी सिंह एएनएम के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। आज शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत बलिया शहर मे नियुक्त 25 आशाओं ने सीएमओ बलिया को एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौप कर जांच की मांग की है। इस मांग मे इन लोगों ने बेदुआ पीएचसी के एमओआईसी डॉ अतुल कुमार, सत्या सिंह, अविनाश पांडेय मॉनिटर WHO,5 ANM के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।



वही मातृ शिशु महिला कल्याण संघ उत्तरप्रदेश की बलिया जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी बलिया को पत्र लिख कर शहरी क्षेत्र मे नियुक्त सभी 25 आशाओं की नियुक्ति को ही कटघरे मे खड़ा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से जांच की मांग करके इस लड़ाई को और गतिशील बना दिया है। सत्या सिंह ने खुले तौर पर आरोप लगाया है कि उपरोक्त आशाओं की नियुक्ति मे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। शहरी आशाओं के रूप मे नियुक्त आशाओं मे से अधिकांश चयन के तत्कालीन मापदंड को पूरा ही नही करती है।

सत्या सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को फर्जीवाड़ा करके शहरी आशा के रूप मे नियुक्ति की गयी है।

सत्या सिंह द्वारा जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र -----




सत्या सिंह का बयान -----