Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय व प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारियों का अयोध्या मे 29 अक्टूबर को जमावड़ा,अयोध्या तहसील इकाई की बैठक 2 अक्टूबर




 अयोध्या।। भगवान श्रीराम की नगरी मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की बैठक आगामी 29 अक्टूबर को होने जा रही है। इस बैठक की सफलतम तैयारी के लिये भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या  मिल्कीपुर तहसील इकाई की एक बैठक 2 अक्टूबर रविवार2022 दिन मे 12:00 बजे आहूत की गई है। जिस के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा होंगे,अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ओंकार मिश्रा करेंगे।



तहसील इकाई मिल्कीपुर द्वारा जिलाध्यक्ष के निर्देश पर आगामी 2023 के लिए सदस्यता  नवीनीकरण एवं नए सदस्यों को जोड़ने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगामी 29 अक्टूबर दिन शनिवार 2022 को जिले पर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय संयोजक  भगवान प्रसाद उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा,प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का आगमन हो रहा है। इस संबंध में भी विचार विमर्श किया।

साथ ही संगठन की मजबूती के लिए और कई निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही सक्रिय सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उक्त जानकारी तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर ओंकार मिश्रा ने दी है।उन्होंने कहा कि महासंघ को आगे ले जाने के लिए हम सभी कटिबद्ध हैं। इसलिए इस बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है, अनुपस्थित रहने वाले के नवीनीकरण पर विचार के बाद सर्वसम्मति होने के बाद ही नवीनीकरण किया जाएगा।