Breaking News

वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों की शुरू हुई हड़ताल, शहर मे दिखने लगा कूड़े का अम्बार




बलिया।। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने के कारण शहर में जगह जगह पर कूड़े का अंबार दिखने लगा है। आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण सफाईकर्मियों ने शहर की सड़को पर जहां-तहां बिखरे कूड़ो को नही हटाया है। नतीजन अब राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर नगर के लोगो मे जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण आक्रोश व्याप्त है।

वही शहर में स्थित आज़ादी का बिगुल फूंकने वाली वो जगह,  जिसे टाउन हॉल बापू भवन के नाम से जानते है, जिसके बगल में राम जानकी, भगवान शिव, भगवान कृष्ण और माता दुर्गा का मंदिर है,के  चंद कदमो की दूरी पर कूड़े का अंबार है। आगामी पर्व मुहर्रम और रक्षाबंधन को लेकर बाजारों मे लोगो की भीड़ है। लोगो का ऐसा मानना है कि ये पर्व इसी गंदगी के बीच मनाना पड़ेगा हालांकि डीएम द्वारा समस्या के निदान का आश्वासन जरूर मिला है।





बता दे कि लगभग दो माह से ईओ के न रहने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बता दे कि यहां पर कार्यरत ईओ दिनेश विश्वकर्मा को शासन ने दो माह पूर्व निलंबित कर दिया। इनके निलंबन के लगभग 1 माह बाद बस्ती से स्थानांतरित होकर अखिलेश त्रिपाठी ईओ बनकर बलिया आये लेकिन कोरोना काल मे बस्ती मे किये गये एक भुगतान को लेकर निलंबित हो गये। तब से ईओ के बिना ही नगर पालिका चल रही है। ईओ के नही रहने से कर्मचारियों को वेतन नही मिल रहा है। मुहर्रम और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ज़ब सफाई कर्मचारियों को लगा कि वेतन नही मिलेगा, तो हड़ताल पर चले गये है। इसी बीच शनिवार को शासन ने प्रयागराज नगर निगम मे कार्यरत सत्यप्रकाश सिंह को बलिया का ईओ के रूप मे तबादला किया है।