Breaking News

मुख्यचिकित्साधिकारी बलिया की महिमा अपरम्पार, कनिष्ठ को बनाया लेखा इंचार्ज



मधुसूदन सिंह

बलिया।। मुख्यचिकित्साधिकारी  बलिया का चर्चाओ मे बने रहने का सिलसिला कभी बंद नहीं होता है। यहां वरिष्ठ कनिष्ठ का कोई मतलब नहीं है। यहां जो गणेश परिक्रमा मे सबसे उत्तम होता है, मलाईदार  सीट वही हासिल करता है। यह सिलसिला चाहे कोई मुख्यचिकित्साधिकारी आये जारी रहता है।



नवागत मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ जयंत कुमार भी पुरानी परम्परा को क़ायम रखने की राह पर चल दिए है। इनके द्वारा भी लेखा जैसे महत्वपूर्ण पटल को 3 प्रधान सहायक और 6 वरिष्ठ सहायकों के होते हुए भी लेखा पटल का प्रभार कनिष्ठ लिपिक पुनीत श्रीवास्तव को दिया गया है। यह भी सूच्य हो कि श्रीवास्तव के खिलाफ  लखनऊ मे जाँच भी चल रही है। इसके साथ ही यह भी सूच्य हो कि लेखा जैसे पटल का प्रभार प्रधान सहायक को ही देने का शासनादेश है।






बता दे कि मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय मे 3 प्रधान सहायक अंबरीश बहादुर, गुलाम किरविरिया अंसारी, विनोद सैनी मौजूद है। इसके साथ ही 6 वरिष्ठ सहायक भी मौजूद है। कनिष्ठ सहायक से लेखा का कार्य लेना निश्चित ही भ्रष्टाचार करने या भ्रष्टाचार छुपाने का प्रयास हो सकता है।