Breaking News

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए कराटे एसोसिएशन बलिया की टीम घोषित

 



बलिया ।। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में  28 जून से 30 जून 2022 तक मेरठ में होने वाले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता  के लिए टीम का चयन गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला विजय सिनेमा रोड बलिया मे जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया, सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरसपाली, द होराइजन स्कूल गड़वार, राजश्री पब्लिक स्कूल नगवां, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा,  वूल्फ कराटे अकेडमी, तथा बलिया कराटे अकेडमी अग्रवाल धर्मशाला बलिया के बालक बालिकाओं ने  ट्रायल मे प्रतिभाग किया ।  चयनित हुए खिलाड़ी कराटे एसोसिएशन बलिया के बैनर तले  प्रतिभाग करेंगे। 





जो खिलाड़ी अपने आयु एवं भार वर्ग मेँ चयनित हुए है। उनकी सूची क्रमबद्ध है। सबजूनियर  बालक वर्ग मेँ 10 से साल मेँ कुमिते मेँ इरफ़ानअली -25  किलो0 भार वर्ग मेँ आदित्य वर्मा -30 किलो भार मेँ  काता -कुमिते  विनायक कुमार 30+ किलो भार वर्ग कुमिते, 11वर्ष आयु मेँ अमृत प्रभात रंजन -55 किलो भार वर्ग मेँ बालिका वर्ग मेँ 11 वर्ष आयु मेँ मेँ आरुषि गौतम +35 किलो भार मेँ, कुमिते पलक गुप्ता -50 किलो भार वर्ग काता कुमिते,12वर्ष आयु मेँ जिज्ञासा सिंह +40 किलो कुमिते, प्रतुषा चतुर्वेदी -45 किलो कुमिते, भूमि गुप्ता -55 किलो कुमिते,12वर्ष बालक वर्ग मेँ शाहिल -40 किलो कुमिते अस्मित पटेल -40 किलो कुमिते, वैभव गुप्ता +40किलो कुमिते, दिव्यमणि मिश्रा +40किलो कुमिते, मुहम्मद जाहिद -45 किलो कुमिते, अनन्य पाण्डेय -50 किलो कुमिते,13 बालिका वर्ग मेँ राशि -40 किलो कुमिते,शीरल खां -45 किलो काता-कुमिते, श्रीया गुप्ता -45 किलो काता -कुमिते, बेबी राय -50 किलो 13 वर्ष बालक वर्ग मेँ  हनी सोनी -45 किलो कुमिते,  कैडेट 14 वर्ष मेँ आदर्श तिवारी -45 किलो काता कुमिते, करन भारती -52 किलो कुमिते, अमन गुप्ता -55 किलो कुमिते, नीरज कुशवाहा -63 किलो कुमिते, सीनियर वर्ग मेँ अखिलेश वर्मा -67 किलो कुमिते अंकित शर्मा -75 किलो कुमिते आदि भार वर्ग मेँ प्रतिभाग करेंगे।

इनके चयनित होने पर कराटे एसोसिएशन बलिया के चेयरमेन डॉ0अरुण सिंह गामा निदेशक सनबीम  स्कूल अगरसंडा बलिया अध्यक्ष डॉ0 अभिनव नाथ तिवारी प्रबंध निदेशक सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, तथा बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के संरक्षक शिला मिश्रा प्रिंसिपल सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड, हर्ष श्रीवास्तव आर. के मिशन स्कूल ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस टीम के कोच कमल यादव, सुशील उपाध्याय, टीम मैनेजर सुमित पाठक  होंगे। इसकी जानकारी कराटे एसोसिएशन बलिया के महासचिव सेंसई एल बी रावत ने बताया की जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेँ पदक जीतेंगे  वो सितंबर  मेँ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मेँ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।