Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सरगुजा (छ ग) सम्भाग स्तरीय सम्मान समारोह चिरमिरी में हुआ सम्पन्न

 




राष्ट्रीयसंयोजक ,जनप्रतिनिधि व पत्रकारों का तानसेन भवन में हुआ सम्मान

दिलीप त्रिपाठी

अनुपपुर छत्तीसगढ़ ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सरगुजा संभाग (छ ग) द्वारा  आयोजित सम्भाग स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम  9 जनवरी 2022 को चिरमिरी (पोंडी) तानसेन भवन में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित मध्यप्रदेस व छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेस अध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष सहित जिला व तहसील पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में छतीसगढ़ राज्य गीत के सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।









 पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में मनेंद्रगढ़ विधायक  डा० विनय  जायसवाल,पूर्व विधायक श्याम बिहारी  जायसवाल, उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय डॉ, भगवान प्रसाद उपाध्याय (राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,) व विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्रीमती कंचन  जायसवाल महापौर नगर निगम चिरमिरी,डमरू रेड्डी पूर्व महापौर चिरमिरी पुरुषोत्तम मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश दिलीप त्रिपाठी प्रांतीय मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश के हाथों माँ वीणावादिनी के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में माननीय व्यंकटेश सिंह (पूर्व न्यायाधीश)श्रीमती गायत्री बिरहा  (सभापति नगर निगम चिरमिरी) राज पाठक,वरिस्ठ पत्रकार सहारा समय दिल्ली, पुरुषोत्तम मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश , महेश प्रसाद,छतीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, (भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,) बी पी तिवारी जिलाध्यक्ष कोरिया सहित सुधीर त्रिपाठी प्रदेस सचिव, दिलीप त्रिपाठी प्रांतीय मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश,सहित शहडोल संभागीय अध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला ,प्रदीप सिंह जिला संगठन सचिव प्रयागराज  की उपस्थिति रही।  उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों ने समाज के चौथे स्तम्भ की समाज मे महती भूमिका को लेकर अपने अपने उद्बोधन दिये। 

कार्यक्रम में छतीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे सभी पत्रकार बंधुओ का प्रसस्ति पत्र व मैडल से कोरोना वालंटियर के रूप में सम्मान हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक, मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर विनय  जायसवाल, व पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों  छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ पदाधिकारियों व विभिन्न मीडिया संस्थानों  से पधारे पत्रकार साथियों का प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मान हुआ। छत्तीसगढ़ प्रान्त का पत्रकार महासंघ का बहुत ही शानदार सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय   संयोजक  डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय तथा मध्य प्रदेश कार्यकारिणी से पधारे सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को बधाई  दी ।