Breaking News

दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 






नीलेश दीपू

बिल्थरारोड बलिया ।। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में बुधवार को वनस्पति उपवन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। वनस्पति उपवन का शुभारंभ टीडी कालेज बलिया के वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ निशा राघव ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपवन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित फलदार, औषधीय और विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित वनस्पतियों के बारे में छात्र-छात्राओं से विधिवत जानकारी प्राप्त की। 

इस दौरान दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्य अतिथि डॉ राघव के साथ प्रधानाचार्य डॉ जेआर मिश्र, उप प्रधानाचार्य शीला मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक केके मिश्र ने छात्र-छात्राओं के सृजन कला कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम त्योहारों पर आयोजित होने चाहिए और इसमें हम सभी को मिलजुल कर हिस्सा लेना चाहिए इस अवसर पर स्कूल परिसर से शमशाद अहमद,खुश्बू वर्मा, लक्की गुप्ता,किरण शुक्ला, आदि मौजूद रहे ।















इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी सूरज सिंह के अलावा स्कूल परिसर के प्रधानाचार्य पूनम मैडम, मोनिका दुबे, रूमिता शर्मा, सुजीत गुप्ता, विशाल गुप्ता, अमर सिंह, दीपक, अदनान, कमलेश शर्मा,  संध्या सिंह, जीशान ,आंनद आदि उपस्थित रहे।