Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव :विधिक साक्षरता के माध्यम से महिला अधिकारों की दी गयी जानकारी




नीलेश दीपू

बिल्थरारोड बलिया ।।  फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने कानून की जानकारी देने के साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में प्रकाश डाला।

 मुख्य अतिथि देवेंद्र पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिवाकांत मिश्रा ने विधिक जागरूकता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न, विवाह अधिनियम, विधवा पुनर्विवाह, घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए महिलाओं को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।



 डॉ उमेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं घर से कार्यालय तक अनेक मर्यादाओं से बंधी होती हैं। प्राचार्य डॉ अजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं कमजोर इसलिए हैं कि उन्हें अपनी अहमियत और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध नहीं है। उन्होंने अमृत महोत्सव की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में पूरी शक्ति से जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोबीन अहमद, अनुपमा पांडेय, अंशिका त्रिपाठी, अंजली वर्मा, अभिषेक सिंह, प्रियंका, सोनू, राजेश यादव, रामकृष्ण शुक्ल, कविंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।