Breaking News

बेहमई कांड: अंतिम गवाह जंटर सिंह ने छोड़ दी दुनिया

 


कानपुर ।। कानपुर देहात के बेहमई गांव में 40 साल पहले दस्यु फूलन देवी के गिरोह के नरसंहार में गोली का शिकार होकर घायल हुए मुख्य गवाह जंटर सिंह ने दम तोड़ दिया।



 जंटर सिंह कई दिनों से बीमार थे। वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। आज गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बेहमई गांव में शोक की लहर है।