Breaking News

अरविंद गांधी ने दिया सुझाव : राजनीति में हिस्सेदारी के लिये वैश्य समाज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक का लड़े चुनाव

 


 बलिया ।।शहर स्थित साहू भवन के हाल में वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी मिशन मोमेंट 2022 चिंतन बैठक भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वावधान में संपन्न हुई। इसमें शहर के वैश्य समाज के प्रमुख लोगो को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में वैश्य समाज के राजनीतिक उत्थान पर चर्चा हुई।चिंतन बैठक का प्रारंभ मुख्य अतिथि अरविंद गांधी द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में मुख्य अरविंद गांधी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज को आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी अभी तक किसी पार्टी ने नहीं दिया है । न सरकार और न प्रशासन में ही मिला हुआ है। इससे वैश्य समाज आक्रोशित और चिंतित है ।छोटी छोटी संख्या वाले जातियों को राजनीतिक दल सत्ता और प्रशासन में बड़ी भागीदारी मिली हुई है। श्री गांधी ने आवाह्न किया वैश्य समाज को पंचायत चुनाव से लेकर पार्लियामेंट तक चुनाव लड़ना चाहिए तभी समाज का उत्थान होगा। अब तक वैश्य समाज केवल वोट बैंक है।

सदर विधानसभा के नेता  रामजी गुप्ता ने कहा कि समाज में और राजनीति में स्थान और पहचान बनाने के लिए वैश्य समाज के लोगों को समय देना होगा और राजनीति में भागीदारी निभानी होगी। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक समाज का राजनीतिक विकास नहीं हो सकता है। संगठन के प्रदेश मंत्री घनश्याम दास जौहरी ने कहा कि भारतीय वैश्य चेतना महासभा का विस्तार उत्तर प्रदेश के जनपदों में तेजी से बढ़ रहा है। बलिया में बहुत जल्द जिला, विधानसभा, ब्लाक ,नगर /कस्बा स्तर की कमेटियों का विस्तार होगा। वैश्य समाज के सभी उप जातियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

अध्यक्षता घनश्याम दास जौहरी प्रदेश मंत्री ने तथा संचालन  विनोद कुमार वर्मा  ने किया। विचार प्रकट करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव व सदर विधानसभा प्रभारी  रणविजय गुप्ता सपा नगर अध्यक्ष  मुनजी जायसवाल जिला कलवार सभा के जिलाध्यक्ष राज किशोर गुप्ता पूर्व प्रधान,आम आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, साहू हितकारिणी समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष शासकीय प्रकोष्ठ बलिया, कांग्रेसी नेता कौशल गुप्ता, कांग्रेसी नेता अमरनाथ रौनियार राष्ट्रीय सचिव रौनियार महासभा नई दिल्ली, विकास कुमार गुप्ता विकी, शुभम गुप्ता, साहू युवा परिषद के अध्यक्ष  विमल गुप्ता,  शिव जी गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया आदमी अपने अपने विचार प्रकट किए । वैश्य समाज के उत्थान में सहयोग देने का वादा किया।

मूनजी जयसवाल नवनियुक्त नगर सपा अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार सोनी, श्याम जी प्रसाद, भूपेंद्र गुप्ता , देवेंद्र गुप्ता , सुनील कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जिला कलवार सभा धर्मनाथ गुप्ता, रामजीवन गुप्ता , सुनील गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।