Breaking News

रोजगार चयन और सृजन में नारी की भूमिका पर व्याख्यानमाला का आयोजन




संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति के तीसरे चरण में श्री नरहेजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरही के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से महिला उद्यमिता कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार चयन और सृजन में नारी की भूमिका पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

 व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह ने कहा कि जब नारिया कल्पना चावला एवं ओलंपिक की प्रसिद्ध खिलाड़ी पीबी सिंधु बन सकती है, हवाई जहाज उड़ा सकती है तथा राजनीति के ऊचे पदो पर आसीन हो सकती है तो उद्यम क्यो नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उद्यम चुनने का हक पुरुषों की तरह ही है। अब नारिया पहले की तरह कमजोर नहीं है और पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिलाएं किसी भी प्रकार के उद्यम को करने तथा उन्हें संभालने में पुरुषों से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेंगी।


 इस मौके पर डा शोभा मिश्रा, बलिराम, विकास राय, प्रदीप मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह, यास्मीन बानो ने भी अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह एवं संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।