Breaking News

मंत्री उपेन्द्र तिवारी का बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा लंगर

 


-लंगर में बाढ़ पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था।

-प्रति दिन सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था।



नरही(बलिया)।।  बाढ़ आग या अन्य कोई बात,उपेंद्र तिवारी आपके साथ,के ध्येय वाक्य को मंत्र बनाकर उपेंद्र टिवरो द्वारा बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री के अलावा लंगर चलाकर लोगो को भोजन कराया जा रहा ।



गड़हांचल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आज पांचवे  दिन भी राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के दिशा निर्देशन में लंगर चलाया गया । तटवर्तीय क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।आईटी बन्धे और राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शाहपुर बभनौली नई बस्ती और पलियाखांश (बड़का खेत) के पास लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन कराया गया।प्रति दिन हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्त्ताओं का एक समूह बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर चला रहा है।लंगर में हर रोज हजारों बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है।




बता दें कि बलिया में बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में ग्रामीणों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की कवायद में लोगों के लिए लंगर के जरिये भोजन की व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा न रहे। इस अवसर पर भरत राय, समाजसेवी अमरजीत सिंह, विद्यासागर मिश्र,अमर नाथ सिंह 'राजू', अनूप राय,योगेन्द्र साधू,भरत शुक्ला,नरेंद्र सिंह,सरोज राही, पुष्कर राय जितेंद्र सिंह, सोनू गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।