Breaking News

प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही पूर्व सीएम अखिलेश की सोच,सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया जन्मदिन

 



रेवती (बलिया): पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्म दिवस के अवसर पर आदर्श महाविद्यालय हडिहा कला, रेवती पर धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वहां मौजूद सपाइयों ने अखिलेश के चित्र के समक्ष केक काटकर और एक दूसरे को खिलाकर खुशियां साझा करते हुए अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक जितेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता पर रखा था। उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही उनकी सोच रही है। वह सफल राजनीतिज्ञ के साथ विकास पुरुष भी हैं। कहा कि योगी राज में भी आज जो बड़े विकास कार्य दिख रहे है वो भी अखिलेश कार्यकाल के ही हैं।

 अन्य वक्ताओं ने भी अखिलेश कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का खूब बखान किया। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव 'मुन्ना', सुशील पाण्डेय 'कान्हजी', सुनील यादव 'दरोगा जी', रामायण चौधरी, बहादुर यादव, रितेश यादव, मुरली यादव, जयप्रकाश यादव, वेद प्रकाश, अनिल यादव,संजय यादव, पप्पू यादव, वीरेंद्र गोंड़ आदि थे। आभार नीतीश यादव सोनू ने किया।