Breaking News

अब सच छापने और दिखाने वालों पर कार्यवाही ,पहले झूठ छापने दिखाने पर होती थी कार्यवाही



अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड( बलिया )।। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ  के कार्यालय पर ईडी/आईटी  द्वारा छापा मारना लोकतंत्र पर हमला है। उक्त बातें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत समाचार चैनल द्वारा सच दिखाने पर ब्रजेश मिश्र के घर व कार्यालय पर तथा दैनिक भास्कर के ऑफिस पर द्वेष वश छापा डाला गया,यह कृत्य पूर्वाग्रह से ग्रसित है। कहा कि पहले झूठ खबर चलाने वाले और खबर दिखाने वालो पर करवाई की जाती थी लेकिन आज सच बोलने वालों पर सरकार द्वारा करवाई की जा रही है।  कहा कि कोरोना महामारी में हजारों लोगों ने अपनो को खोया किन्तु सरकार इस महामारी में मरने वाले के परिजनों को कोई आर्थिक मदद नही दी गयी। भाजपा सरकार के पास मरने वालों का आज तक कोई आंकड़ा नही है। ऐसे समाचार को दिखाने व लिखने पर सरकार के द्वारा दैनिकभास्कर  के ऑफिस व भारत समाचार चैनल के ऑफिस में ईडी/आईटी के द्वारा छापा मरवाया गया जो सच बोलने व लिखने वालों की कलम तथा आवाज को दबाना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है। 

उन्होंने कहा कि आज बेरोजगार नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है। शिक्षक भर्ती 69 हजार में नौकरी के लिए लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने वाले बेरोजगारो पर सरकार के इशारे पर लाठिया बरसाई गयी। जिसमें एक पटेल लड़की का हाथ टूट गया और एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दिया। कहा कि विकास का झूठा  राग अलापने वाली भाजपा सरकार का कार्य कही  धरातल पर नही दिख रहा है। इसका उदाहरण बिल्थरारोड में देखने को मिल रहा है। जहाँ सड़के गढ्ढे में तब्दील हो गयी है। लोग सड़कों की धूल फांक रहे है। अंत मे उन्होंने कहा कि सपा  सच दिखाने वाले समाचार पत्रों और समाचार चैनलों के साथ खड़ी है। सड़क से सदन तक की लड़ाई सपा द्वारा लड़ी जायेगी।