Breaking News

8 राज्यो कप राज्यपालों के हुए स्थानांतरण



नईदिल्ली ।। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार 8 राज्यो के राज्यपालों का स्थानांतरण राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने किया है । एकाएक हुए इस स्थानांतरण को लेकर समीक्षकों द्वारा समीक्षा का दौर शुरू हो गया । राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नए राज्यपालों की जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वहीं मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

नए राज्यपालों की सूची

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में थावरचंद गहलोत को नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल के रूप में डॉ. हरि बाबू कंभमपति को नियुक्त किया गया है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।