Breaking News

अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

 


रमेश चन्द्र गुप्ता

दुबहड़ बलिया ।। क्षेत्र के सवरूबांध स्थित कोदई ब्रह्म बाबा के स्थान के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। ज्ञात हो कि  कोदई ब्रह्म बाबा के स्थान पर एक अज्ञात महिला दो दिनों से रह रही थी, जो गुरुवार के दिन मृत अवस्था में पाई गई। क्षेत्रीय लोग जब उसके पास पहुंचे तो वह मर गए चुकी थी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना दुबहड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई सुरजीत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान करानी चाही लेकिन कोई इस महिला की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।