Breaking News

वायरल बड़ी खबर : बुजुर्ग ने वीडियो वायरल कर सीएम योगी,डीएम बलिया से लगाई गुहार,असामाजिक तत्वों ने गिराया घर

 



बलिया ।। बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा रानीगंज निवासी वृद्ध रामप्रवेश दास ने इलाहाबाद से एक वीडियो संदेश जारी करके बलिया में असामाजिक तत्वों द्वारा घर को गिराने व सामानों को गायब करने की बात कहते हुए सीएम योगी व डीएम बलिया से मदद की गुहार लगायी है । श्री दास के अनुसार इस मकान पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से स्थगन आदेश पारित है और वाद अभी लंबित है , बावजूद इसके आज इस मकान को मेरी अनुपस्थिति में तोड़ दिया गया है जबकि मैं आंख का ऑपरेशन कराने के लिये इलाहाबाद में हूं ।

   श्री दास ने वीडियो संदेश के साथ ही जिलाधिकारी बलिया को भेजा गया पत्र व माननीय उच्च न्यायालय से सम्बंधित कागज साथ साथ वायरल किया है । अब देखना है कि जिला प्रशासन कितनी ततपरता से इस प्रकरण को हल करता है ।





रामप्रवेश दास का बयान