Breaking News

शिक्षकों में उहापोह : होगी शिक्षक हित की बात या होगा छलावा



डॉ सुनील कुमार ओझा   

बलिया ।।अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक  उत्तर प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप तिवारी ने   संगठन के कार्य को गति देने के लिए   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय  इकाई के अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र के दिशा निर्देश में एवं महामंत्री   डॉ अभय मालवीय के नेतृत्व  में ,एक कमेटी गठित की थी ।    जिसमे  डॉ घनश्याम दुबे, डॉ प्रदीप  राय ,डॉ प्रशान्त पांडेय,    डॉ दिनेश श्रीवास्तव , डॉ शैलेश पाठक ने मिल कर लगातार  , राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मन्त्री, उच्च शिक्षा सचिव,  पूर्वांचल विश्व विद्यालय कुलपति, कुल सचिव,क्षेत्रीय बनारस,  सीपीएफ आयुक्त  को पिछले सत्र   से    शिक्षक हित से सम्बन्धित बिभिन्न मांगों , सूचनाओ को पत्र के माध्यम से उठा रहे थे ,  सन्तोषजनक  उत्तर न  मिलने से   उक्त सभी प्लेटफार्म पर आर टी आई लगाई गई  जिसमे कुछ सूचनाएं प्राप्त हुई है । संघ के दिनांक 31/8 /2020 के  पत्र का  संज्ञान लेकर  पत्र संख्या  84 आर टी आई / उ० मु० म०(एस) / 2020 दिनांक 16 /10/2020 के माध्यम  से अपर मुख्य सचिव उच्च उच्च शिक्षा उप्र शासन को प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया है ।उप मुख्यमंत्री  उप्र  बिधान भवन लखनऊ 16/10/2020  पत्र के माध्यम से उनके निजी सचिव   श्री कल्याण सिंह जी ने अपर सचिव से वार्ता के लिए संघ को मिलने के लिए कहा है। देखना ये है कि क्या शिक्षक हित में कोई सार्थक पहल होती है या सिर्फ लालीपाप ही मिलेगा।इस आशय की जानकारी डॉ घनश्याम दुबे  मऊ ने दी है।