मां के साथ 3 साल की बच्ची की 17 फ्लोर से गिरने से हुई मौत.
ए कुमार
नोयडा ।। बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसायटी में एक महिला ने 3 साल के मासूम के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने ननद से हुए विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। महिला के खुदकुशी करने से पहले ननद पर गर्म तेल उड़ेलने की बात भी सामने आई है।पुलिस के मुताबिक 25 साल की प्रियंका त्यागी इको विलेज सोसायटी में परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह प्रियंका का पति अपने पिता को लेने बाहर गया हुआ था।
इसी दौरान प्रियंका का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी विवाद में प्रियंका ने अपनी ननद पर गर्म तेल उड़ेल दिया। इसके बाद प्रियंका अपने 3 साल के बेटे जिसका नाम दिव्यांश बताया जा रहा है को लेकर 17वीं मंजिल से कूद गई। महिला और मासूम की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
ननद को भी इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घरेलू विवाद में महिला के अपने बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की बात सामने आई है।
कमजोर दिल वाले वीडियो न देखे ---