आशाओं की गड़वार ब्लॉक की अध्यक्ष बनी पूनम गुप्ता, रीता सिंह को मंत्री तो पूनम पांडेय को मिला उपाध्यक्ष का दायित्व
रतसर बलिया ।। आशा कर्मचारी यूनियन के ब्लाक ईकाई-सामु० स्वा० केन्द्र रतसड,बलिया का सम्मेलन /चुनाव जिला संयोजक शशि सिंह नेतृत्व मे शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन मे आशाओं ने स्थानीय जनपदीय एवम राज्य स्तरीय समस्याओं पर चर्चा किया और संगठित तरीके से संघर्ष का निर्णय लिया। सभा को संबोधित करते हुए शशि सिंह ने सदस्यता बढाने पर बल दिया और बताया कि आशा कर्मचारी यूनियन CITU से रजि० यूनियन है और स्थानीय स्तर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़ा हुआ है।
सम्मेलन/चुनाव मे सर्व सम्मति से ब्लाक इकाई गड़वार की अध्यक्ष-श्रीमती पूनम गुप्ता,उपाध्यक्ष-सुमन पाण्डेय,मंत्री-रीता सिंह, कोषाध्यक्ष- मनसा मिश्रा, संयुक्त मंत्री-ममता सिंह को चुना गया । अन्य कार्यकारिणी सदस्यों मे-श्रीमती ललिता मौर्या, पुष्पा दूबे,चिन्ता वर्मा, उषा सिंह, शाहमुनी, शिवकुमारी, माया उपाध्याय, सरिता देवी,उर्मिला प्रजापति का चुनाव हुआ।
सम्मेलन/चुनाव मे CITU के जिला संयोजक अजित सिंह एवम आशा कर्मचारी यूनियन के जिला संरक्षक सुशील त्रिपाठी उपस्थित रहे।