Breaking News

लव जेहादियों को सीएम योगी की चेतावनी : सुधरो नही तो राम नाम सत्य है,पक्का

 




ए कुमार

जौनपुर ।। प्रदेश में लव जिहाद मामलों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिये हम काम कर रहे हैं. हम जल्द कानून बनाएंगे. साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुये कहा कि ''जो लोग अपनी पहचान छिपाकर लड़कियों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, अगर नही सुधरे तो उनका राम नाम सत्य होगा''. सीएम योगी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए अपनी बात कही । कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति का उद्देश्य ही यही है कि हम हर बहन बेटी को सुरक्षा प्रदान करे । कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश भी आया है कि शादी के लिये धर्म परिवर्तन आवश्यक नही है । सरकार ऐसे लोगो के लिये कानून भी बनाने जा रही है ।