Breaking News

बलिया : मंत्रोचार व वैदिक विधि विधान के साथ शुरू हुआ होटल विहान,शुद्ध शाकाहारी भोजन व सुसज्जित कमरे दिला रहे है इसको अलग पहचान

बलिया : मंत्रोचार व वैदिक विधि विधान के साथ शुरू हुआ होटल विहान,शुद्ध शाकाहारी भोजन व सुसज्जित कमरे दिला रहे है इसको अलग पहचान

बलिया 4 फरवरी 2020 ।। बलिया शहर में अति आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित और पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट वाले होटल विहान का आज शुभारम्भ हुआ है ।बता दे कि विहान ग्रुप की पत्रकारिता से शुरू हुई सतत चलने वाली यात्रा में विहान विद्यापीठ, विहान डेयरी, विहान मिनरल वाटर के बाद मंगलवार को  विहान ग्रुप के आसमान में होटल विहान के रूप में एक नये सितारे का उदय हुआ। जिसका विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच ग्रुप के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस विशेष क्षण के गवाह सियासी, सामाजिक और शिक्षा जगत के अलावा अन्य क्षेत्रों के दिग्गज बनें। उल्लेखनीय है कि विहान ग्रुप द्वारा संचालित विहान होटल के अलावा,विहान विद्यापीठ, विहान समाचार पत्र, विहान डेयरी और विहान मिनिरल वाटर का संचालन किया जाता है।
बता दें कि होटल विहान पूर्णतया आधुनिक सुख—सुविधाओं सुसज्जित है। इसकी विशेषता है कि यहां ठहरने के साथ—साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन और मांगलिक उत्सव के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, एमएलसी, रविशंकर सिंह पप्पू, रामजी गुप्ता, अनिल सिंह, दिनेश पाठक, वीरेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी, गोपाल सिंह, केदार ओझा दुर्गेश पाण्डेय, गुड्डू उपाध्याय, डॉ. किशोर उपाध्याय, डॉ. डी. राय, सुबोध उपाध्यय, नीतिश उपाध्याय, चंदन उपाध्याय आदि रहें। अजय कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।