Breaking News

खुशखबरी : सिकंदरपुर(बलिया) के खरीद घाट का नाका हुआ दुरुस्त, पीपा पुल पैदल यात्रियों के लिये हुआ शुरू

 खुशखबरी : सिकंदरपुर(बलिया) के खरीद घाट का नाका हुआ दुरुस्त, पीपा पुल पैदल यात्रियों के लिये हुआ शुरू

सिकन्दरपुर(बलिया) 19 जनवरी 2020 ।।क्षेत्र के खरीद घाट के ध्वस्त नाका के निर्माण के साथ ही सरयू नदी पर निर्मित पैंटून ब्रिज पर पुनः  आवागमन शुरू हो गया है।पुल पर वाहनों को छोड़ तात्कालिक रूप से मात्र पैदल ही बिहार व यू पी में आवागमन करने की छूट दी गई है।इससे इलाकाई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पुल के नाका के  निर्माण में करीब आधा दर्जन पीपे व अन्य आवश्यक सामान  लगे हैं।जिसे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों द्वारा लगातार चार दिनों तक परिश्रम करके बनाया गया है।
बता दें कि पैंटून ब्रिज का दक्षिणी नाक 15 जनवरी को प्रातः नदी के कटान के चलते ध्वस्त हो गया था। जिससे तभी से पुल पर आवागमन ठप पड़ गया था।नाका के ध्वस्त होने की सूचना से लोकनिर्माण विभाग के अधीकरियों में हड़कम्प मच गया था।उसी दिन विभाग के सहायक अभियन्ता क्षितिश कुमार जायसवाल मौक़े पर पहुंच अपनी देख रेख में नाका के पुनर्निर्माण  का कार्य शुरू करा  दिए थे।लगातार चार दिनों तक निर्माण कार्य जारी रहने के बाद मजदूर  शुक्रवार को रात दस बजे नाका को बनाने में सफल हुए और शनिवार को सुबह से पुल पर गमनागमन शुरू हो गया।