Breaking News

नगरा बलिया : सामर्थवान समाज के नागरिक ही करते है समर्थ राष्ट्र का निर्माण : राजीव नयन

सामर्थवान समाज के नागरिक ही करते है समर्थ राष्ट्र का निर्माण : राजीव नयन
संतोष द्विवेदी



नगरा, बलिया 19 जनवरी 2020 ।।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रसड़ा प्रचारक राजीव नयन ने कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को देर शाम आयोजित समरसता संगम में कहा कि सामर्थ्यवान समाज के नागरिक ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने को सामर्थ्यवान बनाए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य ही शक्तिशाली और समर्थ राष्ट्र का निर्माण करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि समरसता सह भोज के माध्यम से हमें एक दूसरे के करीब पहुंचने में सहायता मिलती है। इससे समाज में एकता का संदेश जाता है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद समरसता संगम में आयोजित सहभोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व बसपा नेता छट्ठू राम के अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायन सिंह, भाजयुमो नेता आलोक शुक्ला, डीएन प्रजापति, अशोक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, गुड्डू पांडेय, सौरभ मिश्र, राजू सोनी, रामायण ठाकुर, राजेश गुप्ता डिपु, मनन सोनी, जेपी जायसवाल आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख राजीव सिंह चंदेल ने समरसता संगम में आए सभी आगंतुक अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।