Breaking News

जाने क्या कारण थे जिसके चलते अभिनन्दन को भारत आने में हुई देरी !




2 मार्च 2019 ।।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान अपने वतन वापस लौट आए हैं. बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंप दिया. घंटों इंतजार के बाद शुक्रवार रात 09:20 मिनट पर पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया. अभिनंदन को दोपहर में ही भारत को सौंपा जाना था, लेकिन पाकिस्तान ने कागजी कार्रवाई के नाम पर भारत को लंबा इंतजार करवाया.

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपने के कार्यक्रम का दो बार वक्त बदला. देरी की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिकॉर्ड वीडियो में पाकिस्तान अपने हिसाब से काट छाट कर सकता है.


प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति संग पूरे देश ने अभिनंदन को घर वापस की बधाई दी है. पीएम मोदी ने IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा बताया. उन्होंने ट्वीट किया, 'वेलकम होम विंग कमांडर अभिनंदन! राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है. हमारे सशस्त्र बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं. वन्दे मातरम!'