मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुआ हवन-पूजन
जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री व धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पाठ कर की सीएम के दीर्घायु की कामना
बलिया।। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान नगर के रामपुर स्थित गायत्री मंदिर पर भाजपा के जिला मंत्री संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पाठ व आरती भी किया। इस बीच मौजूद जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर तिलक लगा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पूरे भारत में योगी आदित्यनाथ जैसा लोकप्रिय दूसरा कोई मुख्यमंत्री नहीं है। उनके कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति की राह पर अग्रसर है। आज हम सभी उनके सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।
परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि प्रदेश अपराध मुक्त होते जा रहा है। उनकी इच्छाशक्ति की वजह से ही आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। कार्यक्रम के आयोजक जिला मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे जनपद को मेडिकल कालेज सहित अन्य विकास कार्यों की जो सौगात दी है उसके लिए हम सभी आजीवन उनके आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, संध्या पांडेय, अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।