Breaking News

समाजसेवी विनय सिंह के नेतृत्व में गरीबों में वितरित किया कंबल



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। क्षेत्र के रामजन्म इंटरमीडिएट कालेज खारी देवरिया के परिसर में शुक्रवार को गरीब और असहायों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी विनय सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर गांव के दर्जनों गरीब और असहाय महिला पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कम्बल वितरण कक्षा तीन की छात्रा जाह्नवी के हाथों किया गया।उक्त अवसर पर विनय सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम मे गरीबों को वस्त्र उपलब्ध कराने से मन को शांति मिलती है। किसी भी असहाय और गरीब को उसकी जरूरत की वस्तु मिलने पर खुशी होती है। सामाजिक संस्थाओं को भी इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।