Breaking News

राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित





बलिया ।। शुक्रवार को काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  के जन्मदिन को महिला कांग्रेस ने मानवता की सेवा भावना के रूप में मानायी गई। ब्लाक हनुमानगंज मुख्यालय में स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) की प्रदेश सचिव श्रीमती पूनम पाण्डेय ने ए. एन. एम. श्रीमती ज्योत्सना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री श्रीमती ऊषा यादव तथा आशाबहु श्रीमती सामराजी पाल को कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम में बहुमूल्य योगदान के लिए अंग वस्त्रम और फल प्रदान करके सम्मानित किया।

 इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने कहा कि आशाबहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रीयों को स्थायी किए जाने और केन्द्रीय कर्मचारी घोषित करने और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने के लिए संघर्ष करेंगें और कांग्रेस की सरकार बनते ही इन माँगों को पुरा करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर डाँ. विजया नन्द पाण्डेय, प्रियंका सिंह, रिना यादव, रिंकी सिंह, अंजली सिंह, माया यादव, सुनिता राम, राजमुनि पासवान, संगीता निषाद, लीलावती पटेल, आदि लोग उपस्थित थे।