Breaking News

गोरखपुर : राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूतानी में आबकारी विभाग और पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,जेसीबी की मदद से खोदी कच्ची शराब की कब्र



राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूतानी में आबकारी विभाग और पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जेसीबी की मदद से खोदी कच्ची शराब की कब्र
ए कुमार की रिपोर्ट












गोरखपुर 6 मार्च 2019 ।। राजघाट थाना के अमरूतानी में आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी छापेमारी की गई।
जेसीबी की मदद से बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किए गए ।
अमरूतानी के कई क्षेत्रों को आबकारी और पुलिस विभाग ने कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया।
मौके पर कच्ची शराब बनाते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में लगभग 300 लीटर कच्ची शराब की बरामद की गयी।
संयुक्त अभियान में एस0पी0 तिवारी जॉइंट एक्साइज कमिश्नर, आर0के0 सिन्हा डिप्टी एक्साइज कमिश्नर, विजय प्रताप सिंह जिला आबकारी अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में आबकारी निरीक्षकों और सिपाहियों की मौजूदगी रही वहीं पुलिस विभाग की ओर से अभियान की कमान इंस्पेक्टर राजघाट राजेश कुमार पाण्डेय ने संभाली।