Breaking News

गोरखपुर पहुँचकर सीएम योगी ने किया अपने गुरु के दर्शन , शनिवार को गोरखपुर - मोतिहारी(बिहार) के कार्यक्रमो के बाद लखनऊ पहुंचेगे सीएम

  ए कुमार की रिपोर्ट

 गोरखपुर 1 मार्च 2019: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर पहुंचे । गोरखपुर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम गोरखनाथ मंदिर में  गोरक्षनाथ बाबा का दर्शन किये तत्पश्चात पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर और अपने गुरू ब्रह्मलीन महन्थ अवैद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर मत्था टेककर आशीष मांगी । सीएम योगी इसके बाद खास अधिकारियों से वार्ता के बाद रात्रि विश्राम करेंगे ।
मा0 मुख्यमंत्री जी कल शनिवार 02-मार्च -2019 को
 कृषि विज्ञान केंद्र पीपीगंज गोरखपुर पहुंचकर पूर्वान्ह 09:50 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि मेले का उद्घाटन करेंगे।
2 मार्च को ही सीएम योगी अपराह्न 1:05 बजे,मोतिहारी बिहार स्थित कृषि विश्वविद्यालय मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
  2 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी जी सायं 07;00 बजे लोक भवन लखनऊ में मंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे ।