Breaking News

बलिया : जोश के माध्यम से छात्र छात्राओं में खेल के लिये जगाया जाता है उत्साह : डॉ कुंवर अरुण सिंह

जोश के माध्यम से छात्र छात्राओं में खेल के लिये जगाया जाता है उत्साह : डॉ कुंवर अरुण सिंह






बलिया 7 मार्च 2019 ।। स्थानीय अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल जहां अपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , प्रति दिन टिफिन में खाने के मीनू और सीबीएसई के मानक के अनुरूप प्रत्येक कक्षाओं में छात्र/छात्राओ की संख्या के प्रति दृढ़ संकल्पित होने के लिये जनपद भर में ख्याति प्राप्त है । वही यह विद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति भी काफी सजग दिखता है । अपने विद्यार्थियों में जहां नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिये जनपद, कमिश्नरी , राज्य और देश स्तर की डिबेट प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग ही नही कराता है बल्कि अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन के सहारे विजेता भी बनाया है । वही प्रत्येक वर्ष बच्चों में खेल के प्रति रुचि और बढ़े इसके लिये 11 दिवसीय क्रीड़ोंत्सव का आयोजन "जोश" नाम से कर के जनपद के विभिन्न खेलो के उत्कृष्ट प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाकर बच्चों के खेल को और परिष्कृत करने का काम करता है । इस संबंध में सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह गामा ने कहा कि इस साल यह कैम्प 6 मार्च से विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय के हाथों उद्घाटित होकर सफलता के साथ संचालित हो रहा है । इस 11 दिवसीय खेल महोत्सव "जोश" में बच्चे कराटे, बालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट , टेनिस, शतरंज आदि खेलो में योग्य प्रशिक्षकों की मदद से अपने खेल को परिष्कृत करते है । इस आयोजन में प्रबन्ध समिति के सचिव अरुण सिंह , प्रशासक संजय सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा औऱ खेल शिक्षक पंकज का विशेष सहयोग मिल रहा है ।