गोरखपुर : ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के द्वारा सात करोड़ का ठगी करने वाला 25 हजारी शातिर ठग को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 7 मार्च 2019 ।।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करा कर ठगी करने वाले गिरोह के वांछित अभियुक्त शुभम पांडेय पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय निवासी ई 26 शिवपुर शहवजगंज थाना गुलरिया को तिवारी पुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसपर 25000रुपये का पुरस्कार घोषित था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा व स्वाट टीम तथा थानाध्यक्ष तिवारीपुर पुलिस की टीम गठित कर इसको पकड़ने की जिम्मेदारी टीम को सौंपी थी । टीम ने मुखबिर की सूचना पर सूर्य विहार तिराहे से अभियुक्त शुभम पांडेय को गिरफ्तार किया है । कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाने का गुनाह करने की बात कबूल करते हुए बताया कि लोगों से फोन के द्वारा ठगी करके खाते में पैसा मंगा कर ठगी की जाती थी तथा खाते में पैसा आते ही दूसरे खातों में तत्काल पैसे को ट्रांफर कर दिया जाता था । ठगी कर के यह लगभग 7 करोड़ रुपए की हेराफेरी कर चुका है । इसके पूर्व इसके पांच साथी जेल जा चुके हैं । क्षेत्राधिकारी कोतवाली बीपी सिंह निरीक्षक राम भवन यादव अपराध शाखा तिवारीपुर एसएसआई सत्य प्रकाश सिंह थाना तिवारीपुर इस टीम में शामिल रहे , यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी ।