Breaking News

बलिया : कौशल उपाध्याय को जोन 1 का अध्यक्ष ,राम प्रसाद सरगम को प्रादेशिक सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री और संजय भारती को आजमगढ़ मंडल का मंत्री चुने जाने पर कर्मचारियों में हर्ष

कौशल उपाध्याय को जोन 1 का अध्यक्ष ,राम प्रसाद सरगम को प्रादेशिक सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री और संजय भारती को आजमगढ़ मंडल का मंत्री चुने जाने पर कर्मचारियों में हर्ष
प्रदेश कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कलेक्ट्रेट कर्मियों में हर्ष


बलिया 14 फरवरी 2019: उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के तीन कर्मचारी नेताओं के शामिल होने से कलेक्ट्रेट संगठन में हर्ष व्याप्त है। बुधवार की शाम इन कर्मचारी नेताओं का स्वागत समारोह कलेक्ट्रेट का ड्रामा हाल में आयोजित हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीराम प्रसाद को सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री, कौशल उपाध्याय को जोन प्रथम का अध्यक्ष तथा संजय भारती को आजमगढ़ मंडल के मंत्री के रूप में चुना गया है। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुमंत सिंह, रमेशचंद गुप्ता, रामानंद, छोटेलाल, अखिलेश प्रसाद, मंजू सिंह, आरती, हरिशंकर दूबे समेत कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।