12वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हेतु चंदौली का ट्रायल सम्पन्न
चन्दौली, 29 सितम्बर 2026।। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UPRSA) के तत्वावधान में 12वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हेतु चंदौली जनपद का चयन ट्रायल सनबीम स्कूल, मुगलसराय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ट्रायल में दिव्यांश गौड़, सागर पटेल, समीर कुमार पटेल एवं लड्डू बॉक्सर का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रादेशिक प्रतियोगिता में चंदौली जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि UPRSA के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री संजय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री अजमल अहमद रहे। मुख्य निर्णायक श्री इंतजार मेहंदी के साथ अभिषेक शर्मा, सतीश मिश्रा, एहतेशाम शेख, प्रशांत गौंड एवं रेखा मौर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
यह जानकारी समन्वयक श्री एहसानुल हक (टिपू सुल्तान) ने दी। UPRSA ने ट्रायल के आयोजन हेतु विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर सनबीम स्कूल की *डायरेक्टर श्रीमती श्वेता कनोडिया* का आभार व्यक्त किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।








