अरे यह क्या? ट्रांसफर के बाद एसी समेत कई कीमती सरकारी सामान बंगले से निकाल ले गये ईओ साहब, चेयरमैन ने की जिलाधिकारी से लिखित शिकायत
अरे यह क्या? ट्रांसफर के बाद एसी समेत कई कीमती सरकारी सामान बंगले से निकाल ले गये ईओ साहब, चेयरमैन ने की जिलाधिकारी से लिखित शिकायत
बलिया।। उस सरकारी सामान को जिसको नगर पालिका के धन से निविदा व कोटेशन के माध्यम से खरीद के अपने सरकारी आवास की शोभा बढ़ाने वाले नगर पालिका परिषद बलिया के निवर्तमान ईओ सुभाष कुमार इन सामानो को निजी संपत्ति मानते हुए, स्थानांतरण के बाद आवास से निकलवाकर अपने साथ लेकर चले गये है। इसकी शिकायत चेयरमैन संतकुमार मिठाईलाल ने जिलाधिकारी बलिया को पत्र भेजकर की है और इसकी जांच की मांग की है। चेयरमैन ने आरोप लगाया है कि ईओ साहब के सरकारी आवास मे एसी आदि कई सामान नगर पालिका के माध्यम से क्रय कर के लगाया गया था, जिसको ईओ साहब अपने साथ दो माह बाद लेकर चले गये है। यह भी आरोप लगाया है कि इससे संबंधित पत्रावलिया भी ईओ साहब अपने साथ लेकर चले गये है।
सूच्य हो कि नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने निवर्तमान ईओ सुभाष कुमार का सामान ले जाने को तैयार ट्रक को घंटो रोक कर अपनी अपनी पत्रावलियो को भी सामान के साथ ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और कागजो के कार्टून को खोलवाकर चेक कराया, तब ट्रक को जाने दिया गया।
चेयरमैन संतकुमार द्वारा की गयी शिकायत के बाद नगर पालिका मे हड़कंप मच गया है। अब लोग पूंछने लगे है कि क्या भुगतान होने के बाद सरकारी फाइल साहबों की निजी संपत्ति हो जाती है क्या? अब देखते है जिलाधिकारी बलिया क्या आदेश करते है।
कार्यालय—नगर पालिका परिषद, बलिया
पत्रांक सं०: 649/नपा०प०, बलिया/2026-27
दिनांक: 01.08.2026
सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जनपद–बलिया।
विषय: श्री सुभाष कुमार, स्थानान्तरित अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया के द्वारा नगर पालिका परिषद, बलिया स्थित अपनी सरकारी आवास से सज्जा-सज्जा, एसी०, अन्य आवासीय सामानों को अनैतिक रूप से अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि श्री सुभाष कुमार, स्थानान्तरित अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया के द्वारा अपने स्थानान्तरण से लगभग दो माह के बाद नगर पालिका परिषद, बलिया स्थित अपनी सरकारी आवास से साज-सज्जा, एसी०, अन्य आवासीय सामानों को अपने साथ ट्रक पर लादकर ले जाया गया, जबकि सारे आवासीय सामान सरकारी थे, जो अल्प व्ययदर्शी श्री दुर्गेश तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री पप्पू वर्मा, श्री प्रशान्त चौबे, श्री अमीरचन्द्र सोनकर के द्वारा कोटेशन के माध्यम से आपूर्ति की गई थी, जिसकी पत्रावलियाँ भी श्री सुभाष कुमार के आवास पर ही थीं तथा सम्बन्धित पत्रावलियों को भी अपने साथ लेकर चले गये।
उक्त प्रकरण पर दिनांक 30.07.2026 को नगर पालिका परिषद, बलिया स्थित आवास पर से स्थानीय व्यापारी श्री दुर्गेश तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री पप्पू वर्मा, श्री प्रशान्त चौबे एवं श्री अमीरचन्द्र सोनकर ने सामूहिक रूप से उपरोक्त सामग्री ले जाने से श्री सुभाष कुमार तथा ट्रक को रोका गया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। जिस कारण नगर विकास विभाग एवं नगर पालिका परिषद, बलिया एक हास्य और व्यंग्य का रूप बन गया है। अतः कृपया उक्त कृत्य के लिए दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना प्रभावी होगा।
अतः आप श्रीमान से उपरोक्त प्रकरण तथा सोशल मीडिया पर संचालित वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री सुभाष कुमार, स्थानान्तरित अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करते हुए उक्त प्रकरण पर संज्ञान लिया जाना समीचीन होगा।
भवदीय
(संत कुमार गुप्ता "मिठाई लाल")
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद, बलिया
प्रतिलिपि: सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित—
प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ।
निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ।
मण्डलायुक्त, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़।
प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय, बलिया।
नगर मजिस्ट्रेट, बलिया / अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बलिया।
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, औरैया, जनपद औरैया।
श्री सुभाष कुमार, स्थानान्तरित अधिशासी अधिकारी, औरैया, जनपद औरैया।







