Breaking News

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता ने देशवासियो से कहा - बेटे को समर्थन के लिये धन्यवाद




28 फरवरी 2019 ।।

विंग कमांडर अभिनन्दन के पिता पूर्व एयर मार्शल एस. वर्द्धमान ने अपने बेटे के लिए एक भावुक संदेश लिखा है. उन्होंने अपने दोस्तों और चाहने वालों को जरिए यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया है. कहा है कि अभिनंदन के प्रति आपकी चिंता के लिए शुक्रिया. ईश्वर का अभारी हूं कि वो जिंदा है, घायल नहीं है. मानसिक तौर पर ठीक है. बहादुरी से बात कर रहा है, जैसा कि एक सैनिक करता है. हमें उस पर गर्व है. आपका आशीर्वाद उसके साथ है. ऐसी कामना करता हूं कि उसकी सुरक्षित वापसी हो. उसे यातनाएं न दी जाएं. इस नाजुक घड़ी में साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. हमें आपके समर्थन से ऊर्जा मिली है.  

 Air Marshal retired S Varthaman's emotional message for his son wing commander abhinandan who is in custody of pakistan army indian-pilot-dlop           
पाकिस्तान की कैद में हैं विंग कमांडर अभिनंदन (प्रतीकात्मक फोटो)

पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं. सरकार ने पाकिस्तान को कहा है कि वो उन्हें सकुशल वापस भेजे. जिनेवा कन्वेंशन पाकिस्तान में उनका कवच बनेगा. इसके तहत दुश्मन देश न तो उन्हें तंग कर सकता और न ही न डरा और धमका सकता. अपमानित नहीं कर सकता और न ही मेडिकल सुविधा से वंचित रख सकता.