गोरखपुर : सपा और बसपा का गठबंधन प्रदेश को तबाह करने के लिए गढ़ा गया है: योगी आदित्यनाथ
सपा और बसपा का गठबंधन प्रदेश को तबाह करने के लिए गढ़ा गया है: योगी आदित्यनाथ
सपा और बसपा का गठबंधन भ्रष्टाचार को, अराजकता को, माफिया गिरोहों को प्रश्रय देने के लिए हुआ है
देश में 55 वर्ष की सरकार के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी जी का 55 महीने का कार्यकाल भारी है
ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर, 24 फरवरी 2019: सपा और बसपा का गठबंधन भ्रष्टाचार को, अराजकता को, माफिया गिरोहों को प्रश्रय देने के लिए हुआ है। यह गठबंधन प्रदेश को तबाह करने के लिए गढ़ा गया है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’’ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज़ादी के पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में 42 चीनी मिलें यहां कार्य करती थी, कांग्रेस, सपा और बसपा सबके कार्यकाल में इनकी उपेक्षा हुई। आप भूले नहीं होंगे जब यहां की 21 चीनी मिलों को औने पौने दाम में बेचकर यहां के किसानो के पेट पर लात मारने का कार्य किया गया था।

योगी जी ने कहा कि जिन्होंने 55 वर्षों तक देश पर शासन किया हैं उन लोगों को किसानों के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून 1990 को गोरखपुर के खाद कारखाने को बंद कर दिया गया था, किसानों को खाद मिलना बंद हो गया था, किसान तबाह था। प्रश्न उन लोगों से पूछा जाना चाहिए, जिन्होंने 15 वर्षों तक प्रदेश में शासन किया, लेकिन खाद करखाना शुरू नहीं करवा पाए।
योगी जी ने कहा कि गोरखपुर बरौनी और तालचेर खाद कारखानों की नींव प्रधानमंत्री जी ने ही रखी थी, गोरखपुर कारखाने का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 2020 तक यह कारखाना उर्वरता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करेगा और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि काम करने का तरीका नेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी से सीखना होगा। इन्होंने जो कहा वह करके दिखाया है। देश में 55 वर्ष की सरकार के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी का 55 महीने का कार्यकाल भारी है। काम कैसे होना चाहिए यह कोई मोदी सरकार से सीखे। मोदी सरकार ने हर तबके लिए कुछ न कुछ दिया है।
योगी जी ने कहा कि आयुष्मान योजना की धूम गांव-गांव में मची हुई है। यूपी के छह करोड लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री को पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगाव है इसलिए काशी को अपना संसदीय क्षेत्र चुना और काशी को जो नई पहचान दी है इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं।