गोरखपुर : सीएम योगी ने प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण , छात्रो को दिया सफलता का गुरुमंत्र - समयबद्ध अध्ययन से मिलेगी सफलता , योगा और खेलकूद तन और मन को स्वस्थ रखने के लिये जरूरी
सीएम योगी ने प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण , छात्रो को दिया सफलता का गुरुमंत्र समयबद्ध अध्ययन से मिलेगी सफलता
योगा और खेलकूद तन और मन को स्वस्थ रखने के लिये जरूरी
अमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 31 अक्टूबर 2018 ।। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रताप नारायण सिंह जनता इण्टर कालेज बरही सोनबरसा परिसर में स्व0 बाबू प्रातप नारायण सिंह के प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 प्रताप नारायण सिंह द्वारा इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना दूरूह कार्य था जहां पूर्व में कोई तटबन्द नही था बाढ़ की विभिषिका से यह क्षेत्र जंग लडत़ा था उस काल खण्ड मे ंभी इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए स्व0 सिंह ने विद्यालय की स्थापना कर एक पूण्य कार्य किया। उन्होंने कहा कि किसी को ज्ञानवान बनाना सबसे पुनीत कार्य होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की मांग पर विद्यालय में सभागार बनवाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय परम्परा है कि जिसने हमारे प्रति कुछ योगदान किया है उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया जाये और आज विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिमा का अनावरण कराकर एक सराहनीय कार्य किया है तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण, प्रबंधन और शिक्षा के प्रति अभिरूचि कायम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषियो ने शिक्षा पर जोर दिया था। दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां पूर्व मे भी युवा पीढ़ी को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पारंगत करने के लिए शिक्षा एवं दीक्षा दी जाती थी। इस क्षेत्र मे ंशैक्षिक पुनर्जागरण को आगे बढ़ाने का कार्य विद्यालय प्रबंधन कर रहा है तथा उत्तम वातावरण देने का प्रयास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन मे आगे कहा कि शिक्षा व्यवहारिक धरातल पर समाज एवं राष्ट्र के लिए दिखना चाहिए जीवन पलायन के लिए नही बल्कि चुनैतियो से जुझने के लिए होता है व्यक्ति के जीवन में संतुलन होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रो से कहा कि पाठ्यक्रम का समयबद्ध ढंग से अध्ययन करना तथा व्यवहारिक जानकारियां प्राप्त करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाचार पत्रो को अवश्य पढ़े तथा उसमें से महत्वपूर्ण चीजों का अपने नोट बुक में नोट करें। इस प्रकार उनके पास एक ज्ञान कोष तैयार हो जायेगा जो प्रतियोगी परीक्षा के सफलता में काम आयेगा।
मुख्यमंत्री ने छात्रो से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे क्योकि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है ।उन्होंने योग परम्परा को अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि योग शरीर तन मन को स्वस्थ्य रखता है। उन्होंने विद्यार्थियो को खेल कूद में रूचि लेने का सुझाव देते हुए कहा कि वे समयबद्धता अनुशासन का अनुपालन सुनिश्चित करें क्योकि विकास के लिए यह दोनो ही आवश्यक है। हर बच्चे के अन्दर योग्य बनाने की क्षमता है आवश्यकता है कि उसे सही दिशा में उपयोग किया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युग का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है और जब राष्ट्र का उत्थान होगा तो समाज विकसित होगा देश और समाज के लिए सर्वदा अच्छी सोच और कार्य होने चाहिए और सभी को राष्ट्र धर्म से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भारत हो जिसमें कहीं अराजकता, आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद भ्रष्ट्राचार, जातिवाद, गंदगी आदि न हो सभी के सुरक्षा की गारंटी तथा विकास को गति मिले इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओ को जन जन तक पहंुचाना सभी का दायित्व एवं राष्ट्रीय कर्तव्य भी है क्योकि शासकीय योजनाए जनहित में संचालित की जाती है।
इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक संगीता यादव, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह, दी0द0उ0 गो0वि0वि0 में समाज शास़्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो0 प्रभाशंकर पाण्डेय, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, एसएसपी शलभ माथुर, सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी अनुज सिंह आयोजक/प्रबंधक शिवेन्द्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहें।